फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेला थाना प्रभारी को एसपी ने किया लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। एक जून को बेला थाना क्षेत्र के बर्रुकुलासर निवासी मानसिक रूप से कमजोर एक युवती घर से कहीं चली गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। इस पर उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने युवती के पश्चिम बंगाल में होने की बात सामने आई। इस पर परिजन थाना पुलिस के पास पहुंचे। आरोप है कि थाना प्रभारी निरीक्षक ने उनसे लड़की को वहां लेने जाने के लिए रिजर्वेशन के नाम पर चार हजार रुपये की मांग की। पीड़ित की ओर से इसकी जानकारी कस्बे के भाजपाइयों को दी गई।
जानकारी समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को दी। इस पर समाज कल्याण मंत्री ने एसपी को फाेन करके नाराजगी जताई। एसपी ने पूरे मामले की जांच कराई। शिकायत सही मिलने पर उन्होंने बेला थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ अशोक कुमार ने लाइन हाजिर किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें