फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक घंटे की बारिश से कस्बे बने टापू, स्कूलों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना/ अजीतमल। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए और 11 बजते-बजते तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे हुई बारिश से कस्बे में जगह-जगह जलभराव हो गया। घरों व दुकानों में पानी भर गया यहां तक कि स्कूल भी टापू बन गए। इससे नगर पंचायत प्रशासन की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई।
विज्ञापन

फोटो19एयूआरपी 26- फीडर रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद



फोटो19एयूआरपी 27- सड़क पर भरे पानी में घुसकर निकलते समय गिरे साइकिल सवार छात्र। संवाद
फीडर रोड पर भरा पानी, जलभराव से दो घंटे तक स्कूल में फंसे बच्चे
बिधूना। शुक्रवार को सुबह की एक घंटे की बारिश भी कस्बा के नाले-नाली नहीं झेल पाए। जरा सी बारिश में नालियां उफना गईं। फीडर रोड पर सड़क के दोनों तरफ बने नालों पर दुकानदारों ने तख्त व पटिया डालकर कब्जा कर लिया है।
इससे बारिश का पानी निकलने में भारी दिक्कत होती है। बारिश शुरू हुई तो पानी सीधा फीडर रोड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में भर गया। यही नहीं सड़कों व नाले का पानी भी स्कूल में जाकर भर गया। जिससे बच्चों को निकलने के लिए लगभग दो घंटे तक स्कूल में ही रुकना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि फीडर रोड से सीओ आवास को जाने वाली गली के रास्ते में पानी भरने से स्कूली बच्चे पानी में साइकिल से जाते समय गिरकर चोटिल हो जाते हैं। शुक्रवार को भी यही स्थिति देखने को मिली। स्कूल से लौट रहे बच्चे पानी में गिर पड़े।
विज्ञापन

वर्जन

बारिश का पानी अधिक होने पर कुछ देर के लिए कस्बा में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, लेकिन बारिश बंद होने पर पानी निकल जाता है। अगर कहीं पानी भर होने की जानकारी मिलती है, तो नगर पंचायत प्रशासन तत्काल पानी निकासी के लिए प्रबंध करके पानी निकासी की व्यवस्था करेगा।
आदर्श कुमार मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष
-
झमाझम बारिश से मिली गर्मी में राहत
रुरुगंज (औरैया)। शुक्रवार को झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश को देखकर किसानों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। तो वहीं किसानों ने खेतों पर धान की पौध लगाना शुरू किया। इधर सुबह से ही मौसम सुहावना रहा। बारिश के दौरान सड़कों पर युवाओं ने भीगते हुए आनंद लिया।
-
विद्यालय परिसर में हुआ जलभराव, कैसे निकलें नौनिहाल

फोटो-19एयूआरपी25- जलभराव की जानकारी देते उच्च प्राथमिक विद्यालय गोहानी खुर्द विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक शैलेश गुप्ता। स्रोत: अध्यापक


अजीतमल। शुक्रवार सुबह बरसात के बाद ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय गोहानी खुर्द और प्राथमिक विद्यालय अमावता में जलभराव हो गया। विद्यालय तालाब में तब्दील हो गए। इससे अध्यापकों व छात्र-छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। विद्यालय का प्रांगण गहराई में है, जिसके चलते बारिश होने पर पानी विद्यालय परिसर समेत कभी-कभी कक्षाओं तक पहुंच जाता है।
दीवार फांदकर स्कूल में आते शिक्षक और छात्र
बता दें कि उच्च प्राथमिक विद्यालय का परिसर गांव के मुख्य रास्ते से नीचा होने के कारण थोड़ी सी बारिश में गांव की नालियों का गंदा पानी विद्यालय परिसर में जमा हो जाता है। जो कि कई दिनों तक भरा रहता है। इस जल भराव के चलते विद्यालय का मुख्य गेट जाम हो जाता है। शिक्षक अपनी बाइक पास की गली में खड़ी कर दीवार से फांदकर विद्यालय पहुंचते हैं। जलभराव से मच्छर का प्रकोप बढ़ता है, जिसकी शिकायत विद्यालय स्टाप सहित सहित गांव के लोग कई बार उच्चाधिकारियों से कर चुके हैं।

नहीं हो रही सुनवाई

विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक शैलेश गुप्ता ने बताया कि विद्यालय का मुख्य गेट बरसात भर जाम रहता है। पानी बारिश के सीजन में परिसर में भरा रहता है। विद्यालय की हालत यह तब है, जबकि विद्यालय को ब्लॉक प्रमुख और पीडब्ल्यूडी के जेई ने गोद ले रखा है। अभी तक किसी के द्वारा समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। अभिभावक संजय बाबू और अरविंद सिंह का कहना है कि विद्यालय में जल भराव से गंदगी रहती है। मच्छर पनपने की वजह से बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। इसलिए बच्चों को स्कूल भेजने में डर सा लगा रहता है।
विज्ञापन

वर्जन
जिन विद्यालयों में जलभराव की समस्या है, उनकी सूची मंगवाई जाएगी। साथ ही उसका समाधान कराया जाएगा।
संजीव कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें