फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चोरी की योजना बनाते तीन शातिर गिरफ्तार

Sat, 18 Mar 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। पुलिस ने गुरुवार रात को तीन शातिरों को पकड़ लिया। उनके पास से तमंचा एवं नकब लगाने के औजार बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को गुरुवार रात को सूचना मिली की कुछ लोग चोरी के इरादे से धरमाईपुर्वा के पास तिराहे पर बैठे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी में उनके पास से एक तमंचा, नकब लगाने के लिए पेंचकस, छेनी, सूमा आदि औजार बरामद हुए। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम दिबियापुर के गांव नंदपुर निवासी सज्जन सिंह, लवलेश लोधी, कानपुर देहात जिले के गजनेर निवासी विकास बताया।थाना प्रभारी भोला प्रसाद रस्तोगी ने बताया कि तीनों शातिरों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें