फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुलिस लाइन की जमीन को जोत कर कब्जा करने पर तीन को भेजा जेल

Sat, 26 Aug 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। पुलिस लाइन की जमीन पर कब्जा करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर सरैया में पुलिस लाइन के लिए खरीदी गई सरकारी जमीन की नाप हो चुकी है। पुलिस लाइन निर्माण के लिए पैसा भी आवंटन होने वाला है। शुक्रवार को सरकारी पुलिस लाइन की जमीन को फफूंद थाना क्षेत्र के गांव अटा निवासी विनय तिवारी, नसीराबाद निवासी बबलू पाल व शेरपुर सरैया निवासी कृपाल सिंह ने ट्रैक्टर से जोत दिया। पुलिस महकमे को चुनौती देते हुए दबंगों द्वारा की जा रही पुलिस लाइन जमीन की जुताई की जानकारी थाना पुलिस हरकत में आ गई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जमीन की जुताई करवा रहे तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। बाद में प्रभारी पुलिस लाइन सूबेदार राजेश कुमार सिंह की तहरीर पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को पकड़ कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें