औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर चार नवंबर को एक सड़क हादसा हुआ। इसमें ट्रक की टक्कर से कार सवार मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए।
जालौन के रामपुरा निवासी प्रखर पांडेय अपनी मां गीता पांडेय को इलाज के लिए कानपुर जा रहे थे। कार गिरजेश दुबे चला रहे थे। औरैया से कानपुर की ओर करीब एक किलोमीटर दूर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार ट्रक में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में तीनों कार सवार घायल हो गए। पुलिस ने बाद में ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।