फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कोरोना के तीन संक्रमित मरीज मिले

Thu, 20 Apr 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 12 संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को दिबियापुर में एक साथ तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आने वाले लोगों की जांच के साथ निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को बिना मॉस्क के नहीं निकलना चाहिए। इसको लेकर हिदायत दी जा रही है। सभी जगहों पर जांच के निर्देश दिए गए हैंं। बताया कि बुधवार को दिबियापुर में एक 80 वर्षीय वृद्ध के साथ राघव पेट्रोल पंप के पास रहने वाली एक 38 वर्षीय महिला व 59 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इन लोगों को दो दिन से बुखार व गले में खरास की समस्या थी। बताया कि अब तक जिले में 35 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें