फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: धोखाधड़ी के मामले में तीन शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बेला थाना पुलिस व साइबर टीम के संयुक्त प्रयास से ग्रोसरी स्टोर/जनरल स्टोर के दुकानदारों से जालसाजी व धोखाधड़ी करने वाले तीन अंतर जनपदीय साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि घटना के संबंध में जितेंद्र कुमार पोरवाल ने बेला थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पोरवाल गारमेंट में कपड़े की दुकान है। 23 सितंबर की शाम लगभग चार बजे बाइक सवार तीन युवक दुकान से 27 सौ रुपये के कपड़े की खरीदारी कर ले गए थे। जहां उन्होंने फोन-पे एपलीकेशन पर भुगतान सक्सेसफुल दिखा कर कपड़े लेकर चले गए थे। जबकि भुगतान उसके खाते में नहीं पहुंचा।
पीड़ित की तहरीर पर बेला पुलिस व साइबर टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के भदौरा मोड़ के पास से ठगी के आरोपी अभिषेक यादव व रजत यादव व गजेंद्र निवासी ग्राम भुनियापुर थाना तिर्वा कन्नौज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने ठगी में प्रयोग की गई बाइक व तीन मोबाइल व तीन पॉलीथिन बैग में कुल 14 रेडिमेड कपड़े बरामद किए हैं। बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के मोबाइल फोन चेक किए गए तो एक जैसे दिखने वाले दो फोन पे एप्लीकेशन इन्सटॉल मिले। जिसमे एक फर्जी एप के माध्यम से उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा दुकानदारों/व्यापारियों के साथ ठगी की जाती थी। ठगी करने वाले खिलाफ उपनिरीक्षक मूलेंद्र सिंह व वीरेश कुमार ने साइबर टीम के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें