फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल, रेफर

Sat, 13 Apr 2024 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सहार (औरैया)। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी सहार से मेडिकल कॉलेज तिर्वा कन्नौज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर कस्बे में बंबा के निकट दिबियापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सहार बाजार की तरफ जा रहे बाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार राहुल कुमार (23) पुत्र सुबेदार, नीरज (20) पुत्र गजराज सिंह, शाहरूख खान (28) पुत्र सुलेमान निवासीगण तिलकपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने सभी घायलों की हालत को गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज तिर्वा कन्नौज रेफर किया। मौके पर पहुंचे एसओ विनोद कुमार ने बताया कि कार व उसके चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें