फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मेड़ काटने का विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी आनंद सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे उनके परिवार के ही तीन लोग खेत की मेड़ काट रहे थे। विरोध करने पर तीनों गाली-गलौज करने लगे मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए खेत पर कब्जा करने की बात कही। बताया कि कुछ देर बाद पुत्री दिव्या व अन्य परिजनों के साथ खेत पर पहुंचा तो वहां दो गड्ढे खुदे मिले। इस पर आरोपियों से शिकायत की तो वे मारपीट पर आमादा हो गए। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। संबंधित हलका इंचार्ज से जानकारी कर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें