अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर स्थित एक निजी विद्यालय को निशाना बनाया। जहां से चोरों ने लगभग दो लाख रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। पीड़ित विद्यालय प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
अजीतमल कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर स्थित बालाजी ग्लोबल एकेडमी, जो कक्षा आठ तक संचालित है। इसके प्रबंधक नीरज दुबे हैं। शनिवार को प्रबंधक नीरज दुबे विद्यालय बंद करके नित्य की भांति शाम आठ बजे विद्यालय बंद करके अपने घर चले गए। रविवार सुबह जब वह विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय के कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे में जाकर देखा तो वहां पर रखा टीवी, लैपटॉप, डीवीआर, सीपीयू आदि सामान गायब थे।
विज्ञापन
इस पर प्रबंधक ने तत्काल कोतवाली पुलिस को फोन से सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जहां घटना स्थल की जांच पड़ताल की साथ ही प्रबंधक से पूछताछ भी की। प्रबंधक ने बताया कि चोर विद्यालय से लगभग दो लाख रुपये कीमत का सामान पार कर ले गए हैं।
कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि कमरे के पास खड़े कटहल के पेड़ पर चढ़कर चोर छत से होकर नीचे विद्यालय में उतर गए। जहां से वह कमरे में रखा सामान चोरी कर ले गए। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर पर मामला दर्ज किया जाएगा।