फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चोरों ने मंदिर से दान पात्र व अन्य सामान किया चोरी

Wed, 07 Jun 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के रठगांव साहसपुर मोड़ के पास बने गोगा जी महाराज मंदिर से सोमवार रात चोरों ने दान पात्र व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पड़ताल कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रठगांव के साहसपुर मोड़ स्थित गोगा जी महाराज मंदिर के पुजारी विष्णु अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर को मंदिर का चौकीदार दवा लेने के लिए दिल्ली गया था। रात में मंदिर पर कोई मौजूद नहीं था। देर रात चोरों ने मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर रखा दाना पात्र, इनवर्टर व बैट्री चोरी कर ले गए। सुबह पूजा करने के लिए पहुंचने पर उन्हें मंदिर के द्वार खुले मिले। अंदर जाकर देखा तो सामान गायब था। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ कर घटना का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें