फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अस्पताल कर्मियों के आवासों पर होगा बिजली का निजी कनेक्शन

Fri, 21 Apr 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में सरकारी कनेक्शन से रोशन हो रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों के आवासों पर अब व्यक्तिगत कनेक्शन किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी कर आवासों में रह रहे कर्मचारियों का ब्योरा तलब किया है। इसके चलते बिजली अधिकारियों का भी रवैया सख्त हो गया है। अधिशासी अभियंता का कहना है कि यदि कनेक्शन करने में किसी ने कोई भी दिक्कत की गई तो संबधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन


50 शैया युक्त जिला अस्पताल परिसर के आवासों में रह रहे कर्मचारी लंबे समय से अस्पताल के सरकारी कनेक्शन से अपने-अपने आवासों को रोशन कर रहे थे। पिछले दिनों सीएमएस की ओर से जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अस्पताल में रह रहीं सीएमओ व एडीएम की ओर से बिजली बिल भुगतान न करने को लेकर पत्र लिखा था। इस पर जिलाधिकारी के आदेश के बाद सीएमओ व एडीएम व एसीएमओ के आवास पर व्यक्तिगत कनेक्शन कर दिए गए। जबकि अस्पताल के अन्य आवासों में रह रहे कर्मचारियों ने सब मीटर लगवा लिए।

इधर जिलाधिकारी की ओर से बिजली अधिकारियों को पत्र जारी कर अस्पताल के आवासों में रह रहे कर्मचारियों का ब्योरा तलब किया गया। साथ ही यह भी पूछा गया कि किस-किस के आवास में व्यक्तिगत कनेक्शन हैं। जिलाधिकारी का आदेश के बाद गुरुवार को बिजली कर्मचारियों की टीम के साथ अस्पताल पहुंचे एसडीओ महेंद्र प्रसाद, जेई सुभाष यादव ने जैसे ही कर्मचारियों के आवासों पर कनेक्शन करने की शुरूआत की, तो सभी कर्मचारी एकत्रित होकर विरोध करने लगे। कर्मचारियों का कहना था कि सीएमएस ने सब मीटर लगाने के निर्देश दिए थे। जिस पर उन्होंने सब मीटर लगवा लिए। कर्मचारियों का विरोध होते देख बिजली अधिकारी टीम के साथ बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

-
बोले जिम्मेदार -
किसी भी कर्मचारी को अस्पताल के कनेक्शन से आवासों में आपूर्ति नहीं करने दी जाएगी। इसके लिए सभी को अलग-अलग कनेक्शन कराने होंगे। यदि कोई भी कनेक्शन करने में दिक्कत खड़ी करेगा तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

लेखराज सिंह, अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग, औरैया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें