फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: व्यापारी की मौत पर कस्बा में रहा गमगीन माहौल

Mon, 22 Jan 2024 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कार से सर्राफा व्यापारी परिवार सहित आगरा से अपने घर बिधूना आने के दौरान करहल के पास डंपर की टक्कर से हादसे का शिकार हो गए। जिससे सर्राफा व्यापारी समेत उनकी पत्नी पुत्र व पुत्रवधू घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सर्राफा व्यापारी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा बिधूना के लोहामंडी बाजार निवासी सुनील कुमार स्वर्णकार (50) पुत्र राजेंद्र प्रसाद स्वर्णकार शनिवार को पत्नी सोनी, पुत्र राज व सचिन, पुत्रवधू ईशा के साथ राज की 20 जनवरी को शादी के लिए कार से बाजार करने आगरा गए थे। रात करीब 11:30 बजे करहल के पास कार में सामने से डंपर ने टक्कर मार दी। जिससें कार में सवार सुनील कुमार, उनके पत्नी व पुत्रों व पुत्रबधू सभी लोग के घायल हो गए। घायलों को कार से निकाल कर सभी को इलाज के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया। पत्नी सोनी का सैफई अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुत्र व पुत्रवधू के हल्की चोट होने के चलते घर भेज दिया गया। चालाक जीतू के हल्की चोट आयी हैं।
-
फोटो-21एयूआरपी21-नसीम की फाइल फोटो। श्रोत-परिजन
सड़क दुर्घटना में घायल की मौत

अजीतमल। शुक्रवार की शाम हुई एक मार्ग दुर्घटना में घायल अजीतमल कस्बा के मोहल्ला राजीव नगर निवासी युवक की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार की देर शाम पुराने मुगल रोड पर एक मार्ग दुर्घटना में राजीव नगर मुहल्ला निवासी नसीम उर्फ भासू पुत्र सरदार बुरी तरह घायल हो गया था। जिसे परिजनों ने सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान नसीम की शनिवार देर रात मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें