फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शटर का ताला तोड़कर अनाज व नकदी चोरी

Sun, 02 Apr 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के पाता रोड स्थित पतरा बंबा के किनारे गल्ले की दुकान का शुक्रवार रात शटर तोड़कर नकदी समेत करीब डेढ़ लाख का अनाज चोरी हो गया। सुबह दुुकान पर पहुंचे व्यापारी ने शटर टूटा देख पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पतरा निवासी जयवीर सिंह ने बताया कि वह पतरा बंबे के पास अनाज खरीद-फरोख्त की दुकान किए हैं। शुक्रवार रात को चोरों ने उसकी दुकान की शटर तोड़कर अंदर रखी 20 बोरी सरसों, 26 बोरी गेहूं, पांच बोरी चावल, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व गुल्लक में रखे दो हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का शटर टूटा मिला। अंदर रखी अनाज की बोरियां व गुल्लक से रुपये गायब थे।
पीड़ित व्यापारी ने बताया कि चोरों ने उसका नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का अनाज चोरी कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित ने पूछताछ कर मामले में जांच शुरू की है। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि अभी तक पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें