फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 25 Apr 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। कस्बे के मोहल्ला बाबा का पुर्वा में सोमवार को पति से विवाद के बाद पत्नी अपने मायके चली गई। इसी बात से क्षुब्ध होकर पति ने फांसी लगा ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

बाबा का पुर्वा निवासी संतोषी देवी ने बताया कि बेटा विकास सिंह (25) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी शादी जून 2022 में कन्नौज के इंदरगढ़ निवासी काजल के साथ हुई थी। शादी के बाद से बेटे का बहू से विवाद होता था। सोमवार को बेटे और बहू में किसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद बहू अपने मायके चली गई। बहू के जाते ही बेटे ने बरामदे कुंडे के सहारे रस्सी से फांसी लगा ली। घटना के समय वह छोटे बेटे के साथ दवा लेने गई थी। वापस लौटने पर बेटा फंदे पर लटका मिला। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें