फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवक को तमंचा लगा छह बीघा जमीन का कराया बैनामा

Mon, 05 Feb 2024 02:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के पाता गांव में पांच लोगों ने साजिश रच एक किसान को पहले शराब पिलाई और फिर सीने पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए कोरे स्टांप पर हस्ताक्षर करा लिए। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसकी 50 लाख की छह बीघा जमीन का एक महिला के नाम बैनामा करा दिया। पीड़ित ने मामले में एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई तो थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

पाता गांव निवासी किसान नवीन पांडेय दिल्ली में परिवार संग रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसका गांव निवासी अनवर अली से मेलजोल है। नवीन ने बताया कि 19 अक्तूबर को वह दिल्ली से गांव आया था। अनवर अली मिला तो बातचीत करते हुए खेतों की तरफ ले गया। खेत पर पहले से ही गांव निवासी प्रवीण कुमार और तेज सिंह मौजूद थे। उन्होंने वहां उसे शराब में कुछ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेहोशी की दशा में पहुंच गया।
बताया कि इसी दौरान अनवर अली के पुत्र अनीस अली और असद अली भी आ गए। उसके साथ गाली गलौज करते हुए सीने पर तमंचा लगा दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए जबरदस्ती कुछ स्टांप पर हस्ताक्षर करा लिए। धमकी दी कि बिधूना तहसील में चुपचाप बैनामा कर देना अगर वहां मुंह खोला तो दिल्ली जाकर परिवार से नहीं मिल पाओगे। दहशत में वह कुछ नहीं बोल पाया और अनवर अली ने कुटरचित दस्तावेज तैयार करके अपनी पत्नी शायरा बेगम के हक में बैनामा करा लिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अनवर अली ने कोई पैसा भी नहीं दिया। केवल नेट बैंकिंग से एक रुपये उसके खाते में डाले। बैनामा में गवाह के तौर पर प्रवीण कुमार और तेज सिंह ने हस्ताक्षर किए हैं। खेत की कीमत तकरीबन 50 लाख रुपये है। पीड़ित ने बताया कि उसने फफूंद पुलिस को शिकायती पत्र दिया था, लेकिन थाने से उसे जांच के नाम पर टहलाया जाता रहा। एसपी के आदेश पर पुलिस ने अनवर अली, प्रवीण कुमार, असद अली, अनीस अली, तेज सिंह और शायरा बेगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें