फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 621 स्कूलों के परिणाम से आंकी जाएगी गुरुओं की कार्यशैली

Mon, 25 Dec 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात 31 एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) की अब अग्नि परीक्षा होने वाली है। इन सभी ने दस-दस विद्यालय गोद लिए थे। 621 विद्यालय वे हैं जो 31 दिसंबर तक निपुण विद्यालय घोषित करने के लक्ष्य के तहत चयनित हैं।
विज्ञापन

जिले के 1265 परिषदीय विद्यालयों में करीब एक लाख दस हजार बच्चे पंजीकृत हैं। पांच जुलाई 2021 से निपुण भारत अभियान शुरू किया गया है। इसमें संकुल शिक्षकों को लगाया गया है। वहीं 31 एकेडमिक रिसोर्स पर्सन एआरपी को दस-दस विद्यालय गोद दिए गए हैं। 621 स्कूलों में प्रशिक्षुओं ने निपुण एप पर हर स्कूल के 36 बच्चे का मूल्यांकन किया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। जिसका परिणाम घोषित हो जाएगा। पहली बार ऐसा हो रहा है कि एक से तीन तक के बच्चों के ज्ञान के साथ गुरुओं की कार्यशैली आंकी जाएगी। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर 2023 को विद्यालय निपुण होंगे।
विज्ञापन


ब्लॉकवार नियुक्त एआरपी एक नजर में
ब्लॉक एआरपी
अछल्दा 90
एरवाकटरा 65
अजीतमल 108
औरैया 94
भाग्यनगर 97
बिधूना 90
सहार 77
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें