फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महिला ने छप्पर में लगाई आग, सामान जलकर राख

Thu, 23 Mar 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रुरुगंज कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव मानीकोठी में एक दो पक्षों के बीच चल रहे जमीन के विवाद में एक पक्ष की महिला ने छप्पर में आग लगा दी। आग से छप्पर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। इस पर पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


गांव मानीकोठी निवासी नवीन शर्मा पुत्र बड़े लाल शर्मा व एक दूसरे पक्ष के बीच जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों लोग घायल हो गए। आरोप है कि लड़ाई के दौरान दूसरे पक्ष की एक महिला ने नवीन शर्मा के घर के छप्पर में आग लगा दी। आग की लपटें देख गांव के लोग एकत्रित होकर पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन जब तक आग बुझ पाती, तब तक नवीन शर्मा के घर के छप्पर में रखा घरेलू सामान के अलावा गेहूं, बाजारा, कपड़े, बिस्तर व चारपाई आदि जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर थाना पहुंचाया। थानाध्यक्ष मूलेंद्र चौहान ने बताया कि घटना में नवीन की भाभी का आग लगाने कउ एक वीडियो वायरल हुआ है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं पीड़ित नवीन शर्मा ने क्षेत्रीय लेखपाल पर आरोप लगाया है। कहा कि उनकी ओर से कई बार लेखपाल से शिकायत करके जांच करने की गुहार लगाई गई लेकिन लेखपाल की ओर से हर बार मामला टाल दिया जाता रहा। जिससे आज इतनी बड़ी घटना घटित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें