फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महिला ने पति के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या

Sat, 13 Apr 2024 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। युवक को घर बुलाकर महिला व उसके पति ने उसकी हत्या कर शव ड्रम में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कार्रवाई के बाद दोनों जेल भेज दिया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि गुजरात में युवक से संबंध हो गए थे, अब वह पीछा नहीं छोड़ रहा था। इसी वजह से उसकी हत्या कर दी। अयाना थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम को जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के तौलकपुर में दबिश देकर रीता देवी व उनके पति अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला रीता देवी ने बताया कि उनका पति पूर्व में गुजरात के मेघाणी थाना क्षेत्र के परिहार नगर में रहकर पेंटर का काम करता था। वह भी उसके साथ रहती थी। इसी बीच उसके संबंध कपड़ा व्यापारी रवि तोमर से हो गए।
विज्ञापन

वहां से आने के बाद भी रवि उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। इस पर 21 जनवरी को उसने रवि को मिलने के लिए औरैया के समरथपुर स्थित घर पर बुलाया। रवि को नींद की गोलियां खिलाने के बाद सब्बल से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को रजाई में लपेट कर ड्रम में भरा और बाइक में बांध कर अयाना थाना की चौकी-गूजरी मार्ग पर एक सरसों के खेत में फेंक दिया था।
उधर, 21 मार्च को थाने आए मृतक रवि के भाई आनंद ने फोटो व कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त करते हुए हत्या का आरोप दंपती पर लगाया। जिस पर शुक्रवार शाम दबिश देकर पुलिस ने आरोपी दंपती को धर दबोचा। हत्या में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद कर ली।
थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि कोर्ट में पेश करते हुए आरोपी दंपती को जेल भेजा गया है। कोर्ट के आदेशानुसार महिला के एक साल चार माह के बेटे हर्ष को मां के साथ जेल प्रशासन की देखरेख में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें