फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38.6 डिग्री पहुंचा पारा

Sun, 03 Apr 2016 12:53 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
तेज धूप और गर्मी से बेहाल बच्चे व महिला। - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
गर्मी और लू ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह से गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। वहीं बस स्टैंड पर भी सन्नाटा दिखा। शनिवार सुबह से तेज धूप ने गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया। दोपहर दो बजे तक तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। गर्मी के बीच चल रही पूर्वी हवाओं ने मुसीबत और बढ़ा दी है। बाजारों में गर्मी का असर दिखाई दिया। स्कूलों में भी गर्मी के कारण बच्चे बेहाल दिखे। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. सीवी सिंह ने बताया कि तीन अप्रैल को तापमान 39 डिग्री के पार जाने की संभावना है। पूर्वी हवाओं के कारण गर्मी बढ़ी है। वहीं डाक्टर अरुण तिवारी ने बताया कि बच्चों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। बासी भोजन से बचें। खुले खाद्य पदार्थों का सेवन न करे। बच्चों को पानी उबाल कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें