फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: झांकियों ने मोहा मन, गणपति बप्पा के भजनों पर झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर से लेकर कस्बों तक रिद्धि-सिद्धि व बुद्धि के दाता भगवान श्रीगणेश महोत्सव की धूम है। महोत्सव के पंडालों में कलाकारों की ओर से दी गई झांकियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और गणपति बप्पा के भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमें।
कस्बा अयाना में आयोजित श्रीगणेश महोत्सव में संध्या कालीन आरती के बाद भव्य झांकियां प्रस्तुत की गईं। जिसमें इटावा से आए कलाकारों ने भगवान श्रीगणेश की वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलाकारों की ओर से प्रस्तुत की गई मां काली की झांकी ने श्रद्धालुओं को दांतों तले अंगुली दबाने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं राधा-कृष्ण की झांकी में श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली। वहीं शिव तांडव व अघोरी नृत्य देखने के दौरान श्रद्धालु स्वयं को तालियां बजाने से नहीं रोक सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ तैनात रहे। कार्यक्रम के दौरान आयोजक मोनू सविता, सिल्लू सविता, सीपू सेंगर, शीबू गुप्ता, श्यामजी, अंशुमान, अंशु सविता, अजय कुशवाहा आदि कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
कस्बा अजीतमल स्थित सिद्धविनायक मंदिर में दोपहर को भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन हुआ। इसके बाद देर शाम को महाआरती के बाद श्रीगणेश को मोदक का भोग लगाकर प्रसादी वितरित की गई।
विज्ञापन

इस दौरान अभिषेक त्रिपाठी, विमल पांडेय, पुनीत दीक्षित, प्रतीक दीक्षित, शिवाजी पांडेय, अखिलेश दुबे, अखिलेश गुप्ता, सुमन दीक्षित, कैलाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। बिधूना नगर के दिबियापुर रोड पर गणेश महोत्सव सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रीगणेश महोत्सव में भगवान गणेश का भव्य श्रंगार कर सामूहिक आरती की। इसके बाद आयोजक सोनू सेंगर, मोनू सिंह, अमित दुबे, शिवम कुमार, अखिलेश दुबे, सौरभ त्रिपाठी, अशीष कुमार, उदय प्रताप सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, राजू शर्मा, त्रिलोक कुमार आदि ने भक्तों को प्रसादी वितरित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें