फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नौ शिक्षकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Tue, 12 Mar 2024 10:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में भड़काव से लेकर मूल कार्य से विरत हरकतें करने वाले शिक्षकों को चिह्नित करना शुरू किया गया है। नौ शिक्षकों को पहली बार बतौर शिक्षक के विपरीत आचरण रखने का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को एक शिक्षक पर हुई निलंबन की कार्रवाई के बाद विभाग में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

कन्नौज में बीएसए कार्यालय में 29 फरवरी को एंटी करप्शन टीम ने एक बाबू को घूस लेते पकड़ा था। इस छापेमारी के दौरान सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे उखाड़ते दिखे थे। मामले में वीडियो फुटेज का साक्ष्य होने पर जिले के सहार ब्लाक के झबरा परिषदीय स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक पंकज कुमार का नाम सामने आया। रविवार को बीएसए औरैया अनिल कुमार ने शिक्षक पंकज कुमार को निलंबित करते हुए जांच शुरू कराई। वहीं अमान्य शिक्षक संगठन से जुड़ा पाया गया।
पूर्व में हुई घटनाओं में ऐसा ही आचरण रखने वाले शिक्षकों को चिह्नित किया जाना शुरू किया गया। मामले में नौ शिक्षकों को छाटा गया है। जिन्हें जल्द ही कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा। यह संख्या बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग में माहौल बिगाड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी। शरारती तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है। अमान्य संगठन से जुड़े सभी कर्मचारी जिनके द्वारा मूल कार्य से अलग काम किए जा रहे हैं। उन्हें जल्द कार्रवाई के दायरे में लिया जाएगा। -अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें