फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छात्र को शिक्षिका और उपप्रधानाचार्य ने पीटा

Thu, 02 Mar 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
- शिक्षिका की सेवाएं समाप्त करने के आश्वासन पर माने परिजन
विज्ञापन

फोटो-02एयूआरपी-20- दिबियापुर थाने में पुलिस को जानकारी देता पीड़ित छात्र कृष्णा एवं उसकी मां । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। ककोर क्षेत्र के एक स्कूल में फौजी के पुत्र को शिक्षिका और उपप्रधानाचार्य ने जमकर पीटा। इससे छात्र के हाथ पैर एवं पीठ में डंडे के काले निशान पड़ गए। पीड़ित अपनी मां के साथ दिबियापुर थाने आया। यहां पहुंचे प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने इलाज कराने और शिक्षक पर कार्रवाई आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।



कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी फौजी चरण सिंह का लगभग आठ वर्षीय पुत्र कृष्णा ककोर स्थित एक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र है। कृष्णा की मां के बीमार होने के कारण कुछ दिनों से छात्र स्कूल नहीं आया। इससे छात्र का काम अधूरा पड़ा था। आरोप है कि इसी बात को लेकर स्कूल के उपप्रधानाचार्य एवं एक शिक्षिका ने कृष्णा को जमकर पीटा। घर आए कृष्णा ने रो रोकर पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर दिबियापुर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच स्कूल प्रबंधन को घटना की जानकारी हुई तो वह भी थाने पहुंच गए। यहां स्कूल प्रबंधन ने घटना की आरोपी शिक्षिका की सेवाएं समाप्त करने एवं छात्र का इलाज कराने का आश्वासन दिया। समझौते के बाद मामला शांत हुआ। थाने के प्रभारी निरीक्षक भोला प्रसाद रस्तोगी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया था। अब दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें