फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मतदाताओं की चुप्पी ने प्रत्याशियों को किया बेचैन

Sat, 13 May 2023 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
- पार्टी के कोर वोटर के अलावा सभी जातियों एवं उपजातियों ने साधे रखी चुप्पी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। नगर पंचायत दिबियापुर से इस बार प्रमुख दलों से एवं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर केवल वैश्य और ब्राह्मण वर्ग के ही प्रत्याशी उतरे। इसके कारण अन्य जातियों के मतदाताओं ने चुप्पी साध ली। ठाकुर, मुस्लिम और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं की चुप्पी ने प्रत्याशियों को बेचैन किया। मतदाताओं के अनुसार जिन प्रत्याशियों को उनकी जाति एवं उपजाति के साथ अन्य जातियों के वोट सबसे ज्यादा मिलेंगे। वही इस बार जीत दर्ज कराएगा।
विज्ञापन

दिबियापुर नगर पंचायत से इस बार भाजपा ने ब्राह्मण वर्ग से राघव मिश्रा उतारा। राघव मिश्रा ब्राह्मण मतदाताओं के साथ पार्टी के कोर वोटर वैश्य, ठाकुर, लोधी राजपूत जातियों के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की जुगत में रहे। उन्होंने मुस्लिम समुदाय में सेंध लगाने के लिए अपने कार्यालय उद्घाटन के दिन मुस्लिम नेता को भी बुलाया। ब्राह्मण वर्ग से ही आने वाले बसपा नेता रामकुमार अवस्थी ने अपनी पत्नी संध्या अवस्थी को निर्दलीय के तौर पर मैदान में उतारा। उन्होंने पूरे चुनाव में ब्राह्मण और दलित जाति के मतदाताओं को अपने पाले में खींचने के लिए जोर लगाए रखा। पिछड़ी जातियों में भी सेंध लगाने के लिए वह पूरे चुनाव के दौरान जुटे रहे। वैश्य वर्ग के निवर्तमान चेयरमैन अरविंद पोरवाल बसपा से प्रत्याशी के तौर पर उतरे। उनके पाले में वैश्य वर्ग का एक बड़ा उपवर्ग, दलित समाज और मुस्लिम समाज का वोटर जुड़ा नजर आया। वह लोधी राजपूत, स्वर्णकार, बढ़ई, नाई आदि वोटरों में सेंध लगाने के लिए जोर लगाते नजर आए। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उतरे राजेंद्र पोरवाल पप्पू भइया का दावा रहा कि उन्हें सभी जाति वर्गों का वोट और समर्थन मिला रहा। सपा प्रत्याशी विपिन गुप्ता के साथ वैश्य समाज का एक उपवर्ग समेत पार्टी का कोर वोटर मुस्लिम, यादव जुड़ा नजर आया। वह अन्य जातियों में भी सेंध लगाते नजर आए। हालांकि पूरे चुनाव में ठाकुर, मुस्लिम के अलावा पिछड़ा वर्ग में आने वाली जातियों लोधी राजपूत, नाई, तेली, लुहार, बढ़ई, सुनार आदि के वोटर किसी के साथ खुलकर नजर नहीं आए। इसके कारण पूरे चुनाव में प्रत्याशियों के दिलों की धड़कने तेज होतीं रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें