फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: टूटी पड़ी पुरहा नदी पुल की रेलिंग दे रही हादसों को दावत

Sun, 24 Dec 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। कुदरकोट कस्बा के अलापा देवी मंदिर के समीप बल्लपुर मार्ग पर पुरहा नदी पुल की रेलिंग कई वर्षों से टूटी पड़ी है। जिससे अब घने कोहरे में राहगीर हादसे की आशंका से परेशान हैं। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों व क्षेत्रीय सांसद को लिखित व मौखिक रुप से अवगत करा चुके हैं। लेकिन समस्या जस की तस बनी है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही के चलते अभी तक पुरहा नदी पुल की रेलिंग नहीं बन सकी है। जिससे पूर्व में कई लोग गिरकर चुटहिल हो चुके और कई लोग जान गंवा चुके हैं। इस मार्ग से बालपुर, राजपुर कठोर, अचानकपुर, दिलीपपुर, बरौना, हिन्नापुर, दलापुर नगला, हरिया, गंगूपुर होते एरवाकटरा तक के लोगों का आवागमन होता है, लेकिन जिला प्रशासन इस मामले की अनदेखी कर रहा है। आशु तिवारी का कहना है कि कई वर्षो से पुरहा नदी का दोनों तरफ का डिवाइड टूटा पड़ा है। कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी हैं, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई है। गौरव शुक्ला ने बताया की कई बार इस जटिल समस्या को लेकर सांसद तक भी लोगो ने शिकायत की गयी। घने कोहरे में किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार लोग गिर चुके हैं और कई लोग जान भी गवा चुके हैं। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की सुध लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें