फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पनघट और मरघट की कविता ने मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। नगर पंचायत दिबियापुर के सभागार में वरिष्ठ नागरिक सेवा कल्याण समिति की बैठक उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सदस्यों ने राष्ट्रप्रेम और जीवन की नश्वरता जैसे विषयों पर आधारित काव्य पाठ किया। कवि जयनारायण तिवारी ने पनघट और मरघट पर मार्मिक रचना प्रस्तुत की, जिसने सबका मन मोह लिया। अमरनाथ दीक्षित ने मां भारती पर छंद सुनाया, जिसमें देश की एकता पर जोर दिया गया। उन्होंने भगवान की जाति पर भी रचना पढ़ी। पवन द्विवेदी ने भी अपनी संगीतमय प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर बाबूराम त्रिपाठी, राम गोविंद शुक्ला, जगत नारायण त्रिपाठी, शोक शर्मा, और सत्यभान सिंह चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें