दिबियापुर।
तीन सितंबर को गांव बैसुंधरा में रहने वाले दंपति को गोली मारकर घायल करने के आरोपी चोर को पुलिस ने साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। चोर के साथी के पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई है।
रविवार को दिबियापुर पुलिस ने गांव लहोखर निवासी ऋषभ यादव पुत्र स्व राजबहादुर को एक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके साथी गांव झाबर का पुर्वा निवासी शिवा कुमार उर्फ शेरू उर्फ ढाडू पुत्र विनोद कुमार दोहरे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है।
प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल ने बताया कि गत तीन सितंबर को गांव बैसुंधरा में किराए के मकान में रहने वाले सुरजीत व उसकी पत्नी कुसमा को चोरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। मामले में पांच सितंबर को गांव लहोखर निवासी सोनू बाल्मीकि उर्फ रामवीर पुत्र उमेश को एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। दूसरे आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों एवं संदिग्धों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सोनू दोस्तों के साथ मिलकर कई वर्षो से वाहन चोरी व चोरी जैसे अपराध करता है। कुछ दिन पहले पुलिस की नजरों से बचने के लिए वह अपने पिता उमेश एवं दोस्त ऋषभ के साथ बैसुंधरा में किराए के मकान में रहने लगा था। उसी मकान में सुरजीत व पत्नी कुसुमा अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। उनकी गतिविधियों पर सुरजीत व उसके परिवार को संदेह होने लगा था।
सुरजीत व उसकी पत्नी आये दिन पुलिस में शिकायत करने की धमकी देते थे। तीन सितंबर को सुरजीत एवं कुसुमा ने धमकी दी कि वह लोग पुलिस के पास जा रहे हैं। इसपर उन लोगों ने फायर कर दिया था।