फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एटीएम उखाड़कर ले जा रहे बदमाश फायरिंग पर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर शुक्रवार की देर रात भाग्यनगर सेंट्रल बैंक शाखा के बाहर एक दुकान में लगे एटीएम को बदमाश उखाड़कर ले जा रहे थे। इसी बीच भवन स्वामी की आंख खुल गई। उनके बेटे ने छत पर जाकर लाइसेंसी बंदूक से कई राउंड फायरिंग की। इससे डरकर बदमाश एटीएम छोड़कर भाग गए।
फफूंद थाना क्षेत्र के फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर भाग्यनगर ब्लाॅक मुख्यालय है। इसके पास ही पूर्व प्रधान और सहकारी संघ के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश अवस्थी का मकान है। मकान के नीचे हिस्से में सेंट्रल बैंक की शाखा है। इसमें बाहर दुकान में बैंक का एटीएम लगा हुआ है जो 24 घंटे खुला रहता है। शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे तीन नकाबपोश बदमाश एक कार से वहां पहुंचे। बदमाशों ने वहां लगे पांच कैमरों पर गोल्डन रंग का स्प्रे कर दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही बिजली के तार भी काट दिया। इतना करने के बाद बदमाश दुकान के अंदर घुस गए और एटीएम उखाड़ कर उसे बाहर खींचने का प्रयास कर रहे थे। इसकी आहट से भवन स्वामी चंद्र प्रकाश अवस्थी की नींद खुल गई। उन्होंने अपने बेटे पिंकू को उठाया और बदमाशों की जानकारी दी। इस पर पिंकू छत पर लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंच गया और कई राउंड हवाई फायर कर बदमाशों को ललकारा।
अचानक से फायरिंग होते देख बदमाश हड़बड़ा गए और सड़क पर खड़ी अपनी कार में बैठकर वहां से बिना एटीएम लिए ही भाग खड़े हुए। भवन स्वामी ने तत्काल इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर देर रात सीओ अजीतमल राममोहन शर्मा व थानाध्यक्ष गंगादास गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने जांच पड़ताल शुरू की। इस पूरे मामले में भवन स्वामी की सक्रियता के चलते एटीएम को बदमाश ले जाने में नाकाम रहे।
-
एटीएम की सुरक्षा में नहीं लगे थे गार्ड
सेंट्रल बैंक शाखा के ब्रांच मैनेजर आलोक मिश्रा ने बताया कि एटीएम टीएसआई कंपनी की ओर से लगाए हैं। इसके संचालन से लेकर सुरक्षा तक की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की है। बताया कि उक्त कंपनी की ओर से एटीएम की सुरक्षा को लेकर कोई भी गार्ड नहीं लगाए गए थे। गनीमत रही कि भवन स्वामी जाग गए। इससे एटीएम बच गया।
-
सुरक्षा को लेकर छह माह पहले ही बैंक मैनेजर ने कंपनी को लिखा था पत्र
सेंट्रल बैंक शाखा के एटीएम की सुरक्षा को लेकर ब्रांच मैनेजर की ओर से छह माह पहले की संबंधित कंपनी को पत्राचार करके गार्ड की तैनाती किए जाने की बात कही गई थी। बैंक मैनेजर आलोक मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा को लेकर कंपनी की तरफ से गार्ड न मिलने की वजह से उन्होंने छह माह तक एटीएम को बंद कर रखा था। उन्हें उम्मीद थी कि कंपनी सुरक्षा के लिहाज से गार्ड मुहैया कराएगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। बल्कि कंपनी के कर्मचारियों की ओर से फिर से बिना सुरक्षा गार्ड के ही एटीएम का संचालन शुरू करा दिया गया।
-
दोपहर से ही रेकी किए जाने की रही चर्चा
इस घटना को लेकर जहां एटीएम को ले जाने में बदमाश नाकाम रहे। सूत्रों के अनुसार लोगों में बदमाशों के दोपहर से ही रेकी किए जाने की चर्चा जोरों पर रही है। यही नहीं सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि शाम को कार सवार बदमाश बैंक से सटकर सेहुदपुर व छिरिया गांव के लिए जाने वाले मार्ग पर पहुंचकर बैंक के पीछे के हिस्से की भी रेकी की थी। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

वर्जन
भाग्यनगर ब्लॉक के पास लगे सेंट्रल बैंक के लगे एटीएम को रात लगभग 12 बजे कुछ लोगों ने उसे तोड़ने का असफल प्रयास किया है। मकान मालिक के जागने पर वह भाग गए। वह खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- राममोहन शर्मा, क्षेत्राधिकारी, अजीतमल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें