फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने विद्युत पोल पर बेल्ट से लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर। अजमतपुर में शुक्रवार दोपहर एक अधेड़ का शव विद्युत पोल पर बेल्ट से बने फंदे के सहारे लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कानपुर देहात, अकबरपुर के कुईतखेड़ा निवासी छन्नी(50) पुत्र रघुवीर कई सालों से अपने फूफा श्रीकृष्ण के यहां अजमतपुर में रहते थे। रिश्तेदार देवेंद्र, निरंजन के अनुसार वह बचपन से मानसिक रूप से बीमार थे। दीपावली के दिन भी उन्होंने कई घंटों तक हंगामा काटा।
शुक्रवार सुबह वह घर से बिना बताए निकल गए। बाद में उनका शव फंदे से लटका मिला। थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें