फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग से घर जा रही साइकिल सवार छात्रा को डीसीएम ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर से कोचिंग पढ़कर घर जा रही साइकिल सवार एक छात्रा को तुर्कीपुर गांव के पास डीसीएम ने कुचल दिया। छात्रा की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और दिबियापुर-औरैया मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस व सीओ सिटी ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद ग्रामीण माने और जाम खोला गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बमुरीपुर निवासी राकेश सिंह यादव कानपुर देहात में दमकल में सिपाही के पद पर हैं। उनकी पुत्री दीक्षा (21) बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। बुधवार की दोपहर 12 बजे वह औरैया में तिलक नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर से पढ़कर साइकिल से घर जा रही थी। तुर्कीपुर गांव के पास दिबियापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने सामने से टक्कर मार छात्रा को कुचल दिया।
डीसीएम का पहिया छात्रा के चेहरे पर चढ़ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना होते देख चालक डीसीएम छोड़कर मौके से भाग गया। मौजूद लोगों ने छात्रा के पास पड़े थैले से मिले उसके आई कार्ड से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मृतक का चचेरा भाई रविंद्र सिंह यादव व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। मार्ग दुर्घटना में छात्रा की मौत के बाद दिबियापुर मार्ग जाम होने की जानकारी पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

उन्होंने जाम लगाए लोगों को समझाने का प्रयास किया, इस बीच मौजूद लोगों ने हंगामा काटते हुए डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने के लिए अड़ गए। हालांकि सीओ के काफी प्रयास के बाद लोग मान गए। इसके चलते लगभग एक घंटे बाद जाम खुल सका। पुत्री की मौत की सूचना के लगभग दो घंटे बाद रसूलाबाद से पिता घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल ने कहा कि छात्रा की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं डीसीएम के चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें