अजीतमल। सूर्य नगर मोहल्ले में एक युवती ने फंदा लगा लिया। परिजन उसे फंदे से उतारकर सीएचसी ले गए। नाजुक हालत देख डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया।
कस्बा स्थित सीएचसी के पीछे मोहल्ला सूर्य नगर निवासी अमरुद्दीन की बेटी असलव (26) मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कमरे में पहुंची। दरवाजा बंद कर फंदे से लटक गई। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। किसी तरह दरवाजा खोलकर फंदे से लटकी युवती को नीचे उतारा। हालत गंभीर देख परिजन उसे सीएचसी ले गए। उपचार में सुधार न होने पर युवती को सैफई रेफर कर दिया। भाई इबरार का कहना है कि बहन के आत्महत्या के प्रयास का कारण स्पष्ट नहीं है। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।