फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, गृहस्थी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। थाना क्षेत्र के हरवंशपुर में बुधवार दोपहर खाना पकाते समय चूल्हे से उठी चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। जब तक परिवार के लोग आग पर काबू पाते, गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। पुलिस ने पहुंच कर आग बुझाई।
विज्ञापन

सहार के हरवंशपुर निवासी रामरतन पुत्र रामदयाल ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब घर की महिलाएं खाना पका रहीं थीं। इसी बीच तेज हवा चलने लगी। जिससे चूल्हे से उठी चिंगारी ने घर के बाहर रखे छप्पर में आग पकड़ ली।
महिलाएं घर में अकेली थीं, शोर मचाने पर पड़ोसी दौड़े। जब तक आग पर काबू पाया जाता घर पर रखा अनाज, कपड़े, गृहस्थी का कीमती समान समेत 50 हजार का नुकसान हो गया। आग लगने की जानकारी पर पहुंची सहार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पानी डाल काबू पाया।
विज्ञापन

सहार थानाध्यक्ष कालीचरन ने बताया कि आग पर पानी डाल काबू पाया गया। ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। पीड़ित ने आग लगने की जानकारी तहसील प्रशासन को दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें