फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गोशालाओं में अव्यवस्था से कराह रहे बेजुबान

Wed, 05 Apr 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया/बिधूना। शासन गोशालाओं की व्यवस्था सुधारने के लिए एड़ी-चोटी तक जोर लगाए है। साथ ही अन्ना घूम रहे मवेशियों को पकड़कर हर हाल में संरक्षित किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके बाद भी जिले की गोशालाएं बदहाल है, जिम्मेदार आदेशों पर अमल करते नजर नहीं आ रहे हैं। हालात यह है कि कई गोशालाओं में मवेशियों के पीने के पानी, हरे चारे और उनके संरक्षित किए जाने की ठीक से व्यवस्थाएं तक नहीं है। इधर, मुख्यमंत्री ने 31 मार्च तक गोशालाओं को संरक्षित किए जाने की मियाद पूरी होने के बाद नाराजगी जताकर पांच अप्रैल तक का समय दिया है। ऐसे में व्यवस्थाएं दुरुस्त करना और सड़कों पर घूम रहे मवेशियों को पकड़ कर गोशाला तक पहुंचाया अफसरों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। बता दें कि जिले में करीब 12 हजार मवेशी अन्ना घूम रहे हैं। मंगलवार को गोशालाओं की हकीकत परखी तो तमाम अव्यवस्थाएं मिलीं।
विज्ञापन

ब्लॉक अछल्दा के पुर्वा कमल सिंह में स्थित अस्थायी गोशाला के हालात दिनों-दिन खराब हो रहे हैं। गोशाला में 38 गोवंश बंद हैं, लेकिन सेवादार नदारत मिले। गोशाला की नांद में गंदा पानी भरा था, उसमें पीने के लिए पर्याप्त पानी का भी इंतजाम नहीं था। जबकि गोवंशों की नाद में सूखा चारा पड़ा था। गोशाला में एक गोवंश बीमार हालत में पड़ा मिला। जबकि कई गोवंश कमजोर हालत में दिखाई पड़े।
बिधूना ब्लॉक के गांव वंसई में अस्थायी गोशाला में 40 गोवंश बंद हैं। जिसमें गोवंशों को सरसों का भूसा खाने के लिए दिया जा रहा है। जिससे गोवंश कमजोर होने के साथ बीमार हो रहे हैं। प्रधान राजवीर ने बताया कि खराब मौसम होने के कारण भूसा नहीं मिल सका। जिसके कारण सरसों का भूसा गोवंशों का खिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक बिधूना की ग्राम पंचायत डोडापुर गोशाला में 51 गोवंश बंद मिले। गोशाला में गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध नहीं मिला। इससे गोवंश भूख से विलख रहे हैं। प्रधान पति संतोष वर्मा ने बताया कि गोशाला में चार दिन से भूसा नहीं है। छह गोवंशों को अपने घर से लाकर चारा खिला रहे हैं। बिधूना ब्लॉक के ग्राम पंचायत वराहार के मजरा सोहनी की अस्थायी गोशाला में 92 गोवंश बंद हैं। गोशाला में गायों को सूखा चारा दिया जा रहा है। जिससे अधिकांश गोवंशों की हालत खराब हो रही है। ग्रामीण ने बताया कि कई दिनों से एक गोवंश बीमार है। लेकिन उसे देखने के लिए पशु चिकित्सक नहीं पहुंचा है।
बोले जिम्मेदार
गोशालाओं की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि कहीं कोई समस्या है तो निरीक्षण कर खामियों को दुरुस्त किया जाएगा। जहां भुगतान संबंधी समस्या है। उसका तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। - जितेंद्र बाबू यादव, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें