फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 81 दिन बाद हो सकी मृतक की शिनाख्त

Fri, 12 Apr 2024 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। थाना क्षेत्र के महमूदपुर-चौकी मार्ग पर गूजरी गांव स्थित एक खेत में ड्रम में मिले युवक के शव की शिनाख्त 81 दिन बाद हो सकी। मृतक के भाई ने जालौन के एक गांव निवासी दो युवकों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गुजरात के अहमदाबाद के मेवाड़ी नगर निवासी आनंद तोमर शुक्रवार को परिजनों के साथ अयाना थाने पहुंचे। आनंद ने पुलिस की ओर से दिखाए गए कपड़ों व फोटो की मदद से 22 जनवरी को गूजरी गांव निवासी नाथूराम के खेत में रखे एक ड्रम में रजाई गद्दे से लपटे मिले शव की शिनाख्त अपने भाई रवि तोमर (28) के रूप में की।



आनंद ने पुलिस को बताया कि छोटा भाई रवि रामेश्वर चार रास्ता अहमदाबाद में कपड़े की दुकान किए था। 20 जनवरी को वह एक शादी में जाने की बात कहकर अहमदाबाद से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


उसने 28 जनवरी को अहमदाबाद में ही भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए अखबारों की कटिंग की मदद से वह शुक्रवार को अयाना आया था। मृतक के भाई ने जालौन के एक गांव निवासी दो युवकों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि शव की शिनाख्त उसके भाई ने कपड़ों व फोटो से की है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें