फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः बिना सूचना दो घंटे बंद रही क्रासिंग, राहगीर रहे परेशान

विज्ञापन
क्रासिंग-13 वी पर मरम्मत कार्य करते रेलवे कर्मचारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा। रेलवे क्रासिंग गेट नंबर-13वी पर शुक्रवार दोपहर बिना सूचना मरम्मत व ट्रैक साफ करने का काम शुरू हुआ। इससे दोपहर 12 बजे से दो बजे तक क्रासिंग बंद रही। जिससे जाम की स्थिति रही और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूआई पवन कुमार व दिलीप कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर बीसीएम मशीन से साफ-सफाई व क्रासिंग पर इंटरलॉकिंग ठीक करने का काम 12 बजे से शुरू किया गया था। इसके लिए डेढ़ घंटे का ब्लाक लिया गया था। काम शुरू होते ही क्रासिंग बंद कर दी गई थी। दोपहर दो बजे के करीब मरम्मत कार्य खत्म हुआ।
जिसके बाद क्रासिंग खोल दी गई थी। इधर, क्रासिंग बंद रहने के कारण बिधूना, फफूंद, औरैया जाने वाले दोपहिया वाहन सवार 14 सी से होकर गुजरते रहे। क्रासिंग बंद रहने के कारण बड़े वाहन खड़े रहे, जिससे जाम की स्थिति बनी रही। स्टेशन मास्टर ने बताया कि मरम्मत के बाद क्रासिंग खोल दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें