फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ देख मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम पकड़ा

विज्ञापन
फोटो 29एयूआरपी03- ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया मगरमच्छ - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। क्षेत्र के गांव चिंता के नगला में शनिवार की रात मगरमच्छ निकलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ा।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब 11 बजे गांव चिंता के नगला में आठ फीट लंबा मगरमच्छ रिहायशी इलाके में पहुंच गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर विभागीय टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा। बाद में पकड़े गए मगरमच्छ को टीम अपने साथ ले गई। मगरमच्छ निकलने से ग्रामीणों में दहशत देखने को मिली। इधर, वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गांव के पास ही नहर है, जहां से उसके किसी तरह रिहायशी क्षेत्र में पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, कर्मचारियों ने पचनदा में मगरमच्छ को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें