फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पैर फिसलने से मेज का कोना छात्र के पेट में घुसा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। स्कूल में खेलते समय एक छात्र का पैर फिसल गया। जिससे वह पास में रखी मेज पर जा गिरा। जिससे मेज के किनारे लगी लोहे की पत्ती उसके पेट में घुस गई। इससे पेट बाहर की पर्त लगभग छह इंच तक कट गई। जानकारी पर छात्र को अस्पताल पहुंचाया।
ब्लाक बिधूना क्षेत्र के गांव भिखरा के कंपोजिट विद्यालय में छात्र शिवकांत पुत्र विद्याराम कक्षा तीन में पढ़ता है। मंगलवार को विद्यालय के लंच समय में खाना खाने के समय शिवकांत अन्य छात्रों के साथ खेलने लगा। शिवकांत ने बताया कि खेलते समय उसका पैर फिसल गया। जिससे पास में रखी मेज का कोना उसके पेट में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र द्वारा किसी को इसकी जानकारी नहीं दी गई। तभी कपड़े पर खून देख जब शिक्षकों ने उसे अपने पास बुलाकर पूछा, तब शिवकांत ने मेज पेट में लगने की जानकारी दी। उन्होंने इसकी जानकारी छात्र के परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने पर शिक्षकों ने छात्र को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसके पेट में आठ टांके लगाकर उसे बंद किया। साथ ही छात्र को घर भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें