फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गोमती एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर (औरैया)। गोमती एक्सप्रेस से दिल्ली से लखनऊ जा रही महिला यात्री को ह्रदयाघात (हार्ट अटैक)आने पर फफूंद में उतार लिया गया। एंबुलेंस आने में देरी होने पर जीआरपी प्रभारी ने सक्रियता दिखाते हुए जीप से महिला को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर महिला को कानपुर रेफर कर दिया गया।


शुक्रवार की शाम लगभग सवा सात बजे दिल्ली से लखनऊ जा रही 12420 डाउन गोमती एक्सप्रेस फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकी। एक यात्री ने जीआरपी चौकी प्रभारी जयकिशोर गौतम को सूचना दी कि आरक्षित कोच में एक महिला यात्री की हालत अचानक बिगड़ गई है। उसे हार्ट अटैक पड़ा है। आनन फानन जीआरपी चौकी प्रभारी जयकिशोर ने महिला यात्रियों के साथ जीआरपी हेड कांस्टेबल कमलेश, हेड कांस्टेबल गौरव, महिला आरक्षी आरपीएफ पूनम के सहयोग से महिला को कोच से उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार महिला ने अपना नाम माजरा खातून पत्नी समशुद्दीन निवासी इंदरलाक डी-2/15सी डीडीए फ्लैट पुलिस चौकी के पास दिल्ली बताया। सीने में दर्द की समस्या बताने पर कर्मियों ने सीपीआर (छाती पर तेजी से धक्का देना) दिया। इसके बाद जीआरपी सिपाही उसे लेकर दिबियापुर सीएचसी पहुंचे। यहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। महिला के साथ ट्रेन में यात्रा कर रहे रिश्तेदार युवक सलमान ने बताया कि वह दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें