औरैया। रविवार रात सवारियां लेकर आई औरैया रोडवेज डिपो की बस देर रात यमुना रोड किनारे चालक खड़ी करने गया था। इसी दौरान बस को साइड में लगाने के लिए जैसे ही चालक ने बस स्टार्ट की तभी स्टेयरिंग फंसने से बस आगे की तरफ बढ़ गई, जब तक चालक शिव कुमार कुछ समझ पाता। बस का अगला हिस्सा डिवाइडर पर चढ़ गया। ऐसे में स्ट्रीट लाइट से लेकर बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मामलों में डिपो के अधिकारियों ने जांच की तो पता चला कि स्टेयरिंग फंसने से हादसा हुआ। गनीमत यह रही कि बस में कोई सवारी नहीं थी। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।
वहीं अजीतमल में शनिवार रात अनंतराम टोल प्लाजा पर सवारी उतारकर भागे चालक-परिचालकों को आड़े हाथ लिया गया है। यात्रियों की असुविधा कहीं न कहीं डिपो की सेवाओं पर सवाल खड़ी कर रही है। मामले में चालक-परिचालक को 15 दिनों के कार्य मुक्त कर दिया गया है। लगातार हुई दोनों घटनाओं को देखते हुए एआरएम अपर्णा मीनाक्षी के निर्देश पर डिपो के वरिष्ठ क्लर्क आरएन दुबे ने सोमवार को चालक-परिचालकों की काउंसलिंग की। 25 से कम सवारी होने पर निर्धारित व्यवस्था के तहत मानकों का पालन करने के लिए कहा कि सवारी को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत न हो इसे प्राथमिकता से लिया जाए।
बोले जिम्मेदार
स्टेयरिंग फंस जाने से डिवाइडर पर बस चढ़ गई थी। जांच में चालक की कोई गलती नहीं पाई गई है। वहीं अजीतमल में सवारियों को रास्ते में उतारने वाले चालक-परिचालकों को 15 दिन के लिए रूट आफ किया गया है। कर्मचारियों की काउंसलिंग करते हुए किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई है।- आरएन दुबे, वरिष्ठ क्लर्क, रोडवेज डिपो, औरैया।
रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद
रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद
रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद
रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद