औरैया।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले के 10 माध्यमिक स्कूलों में 2.74 लाख रुपये की लागत से सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन व इंसीनरेटर लगवाए जाने को हरी झंडी शासन से मिली है। सीडीओ ने ऑनलाइन खरीद को मंजूरी दी है।
ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में महिलाओं व छात्राओं को महावारी के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सैनेटरी नैपकिन की उपलब्धता से लेकर इसे प्रयोग के बाद संक्रमण रहित तरीके से नष्ट करने के इंतजाम न काफी है। जिसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से शासन को छह माह पूर्व प्रस्ताव भेजा गया था। जहां से 10 माध्यमिक स्कूलों में व्यवस्था जुटाने के लिए मंजूरी मिली है।
प्रत्येक विद्यालय में 13500 रुपये कीमत की सैनेटरी नैपकिन वेडिंग मशीन स्थापित होगी। इसके अलावा 13900 रुपये का इंसीनरेटर बनवाया जाएगा।
चिह्नित किए गए स्कूल
जीआईसी अयाना, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाता, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटौली, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुआ, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुर्कीपुर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसाल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नसीराबाद, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखुनो, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कर्मपुर।
चयनित 10 स्कूलों में सैनेटरी नैपकिन वेडिंग मशीन व इंसीनरेटर लगवाए जाने के लिए बजट मिला है। जल्द ही ऑनलाइन विडिंग कराते हुए व्यवस्थाएं स्थापित कराई जाएंगी।
- अनिल कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी