फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बस की टक्कर से मंदिर ढहा, हनुमानजी की प्रतिमा टूटी, लोगों में नाराजगी

Wed, 28 Jun 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया जिले में रुरुगंज क्षेत्र के अछल्दा-बिधूना मार्ग पर गांव बीराउसर के पास मंगलवार सुबह सड़क किनारे प्राचीन हनुमान मंदिर से एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में मंदिर ढह जाने से हनुमानजी की प्रतिमा टूट गई। जानकारी होने पर मौके पर जुटे क्षेत्रीय लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई। पुलिस को सूचना देकर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन


अछल्दा-बिधूना मार्ग पर बीराउसर के पास हनुमानजी का प्राचीन मंदिर है, जो सड़क से सटा हुआ है। मंगलवार सुबह इधर से निकल रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर मंदिर से जा टकराई। टक्कर तेज होने के कारण मंदिर का एक हिस्सा पूरी तरह ढह गया। अंदर रखी हनुमानजी की प्रतिमा खंडित हो गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक बस लेकर तेजी से अछल्दा की ओर निकल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस से लोगों ने नाराजगी जाहिर की। मांग रखी कि बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मलवे को हटाकर दोबारा से मंदिर का निर्माण कराया जाए। सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि बस चालक की पहचान की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। नाराजगी जता रहे लोगों को शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें