फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः चांदी की पायलें बता टप्पेबाजों ने थमाईं नकली

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। कोल्ड ड्रिंक लेने निकले युवक से दो लोगों ने 1600 रुपये की टप्पेबाजी कर ली। टप्पेबाज युवक को चांदी की पायलें बताकर नकली थमा गए। युवक ने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

केशमपुर गांव निवासी अतर सिंह की गांव में कोल्ड ड्रिंक की दुकान है। शनिवार सुबह भतीजे रजनेश को कोल्ड ड्रिंक लाने के लिए 1600 रुपये देकर फफूंद भेजा। फफूंद पहुंचने पर रजनेश जब ऑटो से उतरा तो उसके साथ ऑटो में बैठे दो युवक भी उतरे। दोनों युवकों ने एक बैग में रखी तीन बड़ी पायलें निकालीं।
बिल के पर्चे में पायल की कीमत 22 हजार रुपये लिखी थी। दोनों युवकों ने रुपये की जरूरत बताकर पायलें सस्ते दामों में बेचने की बात कही। भतीजा उनके झांसे में आ गया और सौदा 1600 रुपये में तय हुआ। दोनों युवक रुपये लेने के बाद उसे पायल थमाकर चले गए। भतीजे ने जब पायलें सुनार को दिखाईं तो वह लोहे की निकलीं। तब उसे टप्पेबाजी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

उसने जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर ले गए। दोपहर में युवक ने सोशल मीडिया में घटना का वीडियो वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है, पता कराएंगे। यदि टप्पेबाजी की तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें