फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अछल्दा में तेजस तो कंचौसी में खड़ी रही मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया/अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल रूप पर बुधवार को अछल्दा में पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर सिग्नल न मिलने की वजह से तेजस खड़ी हो गई। वहीं कंचौसी में ब्रेक शू जाम होने से कंचौसी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी खड़ी हो गई। फाटक न खुलने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अछल्दा की 13-बी रेलवे क्रॉसिंग पर तीन मिनट तक तेजस एक्सप्रेस खड़ी रही। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की अप लाइन पर बुधवार सुबह 6:55 पर कानपुर से दिल्ली जा रही तेजस एक्सप्रेस 20501 को सिग्नल नहीं मिला। ऐसे में क्रॉसिंग 13-बी के बीचों-बीच तेजस रुक गई। इससे पैदल निकलने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सिग्नल होने पर 6:58 पर ट्रेन को रवाना किया गया।
वहीं कंचौसी में बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब मालगाड़ी निकल रही थी। तभी मालगाड़ी की रफ्तार धीरे-धीरे कम होने लगी। लोको पायलट ने स्टेशन पर मालगाड़ी रोक दी। इंजन से तीसरे बोगी में ब्रेक शू जाम होने की खराबी पाई गई। इस पर तकनीकी टीम को बुलाते हुए ब्रेक शू को ठीक किया गया। 12 बजे खड़ी हुई मालगाड़ी को आधे घंटे बाद गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मालगाड़ी के ब्रेक शू में तकनीकी खराबी आई थी। जिसे ठीक कराते हुए मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें