फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मवेशी टकराने से 10 मिनट तक मेन लाइन पर खड़ी रही तेजस एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अछल्दा (औरैया)।
दिल्ली- हावड़ा रेल मार्ग पर रविवार की शाम घसारा हाल्ट के पास तेजस एक्सप्रेस के सामने अचानक से अन्ना मवेशी के आ जाने से उसके परखच्चे उड़ गए। जिससे चालक को अछल्दा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन रोकनी पड़ी। आनन-फानन में रेलकर्मियों की मदद से इंजन में फंसे शव को निकाला गया। इसके चलते मेन लाइन प खड़ी ट्रेन 10 मिनट बाद गंतव्य को रवाना हो सकी।
दिल्ली- हावड़ा रूट पर रविवार देर शाम सात बजकर 10 मिनट पर दिल्ली से लखनऊ जा रही ट्रेन संख्या 82501 के सामने घसारा हाल्ट के पास अचानक से अन्ना मवेशी ट्रेक पर आ गया। शव इंजन में फंसने से लोको पायलट ने आनन- फानन में तेजस को अछल्दा स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो पर रोक कर इंजन को चेक किया। रेल कर्मचारियों ने तेजस के इंजन में फंसे शव को निकाला। जिसके चलते 10 मिनट के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सूचना मिलते ही आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई थी। इस संबंध में स्टेशन प्रशासन ने बताया कि अन्ना मवेशी के चपेट में आने से तेजस ट्रेन को चालक ने रोका था। इंजन की जांच करने के उपरांत गंतव्य को रवाना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें