फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बंबा में नहा रहा किशोर डूबा, 12 घंटे बाद उतराता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के ग्राम नौसारा से निकले कंसुआ बंबा में शुक्रवार शाम नौ वर्षीय किशोर नहाते समय डूब गया। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह किशोर का शव रज्जापूर्वा के पास बहता हुआ देख ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


इटावा के थाना वैदपुरा के गांव रजुमऊ निवासी सागर (9) मां निशा के साथ 19 जून को बेला थाना क्षेत्र के नौसारा स्थित अपनी ननिहाल मं मामा अभिनेंद्र के यहां आया था। जहां शुक्रवार शाम को ननिहाल के बच्चों नेहा (11), रंगोली (7) व रिया (5) के साथ घर से लगभग सौ मीटर दूर स्थित बंबा में नहाने गया था। जहां नहाने के बाद अन्य बच्चे तो घर लौट आए, लेकिन सागर वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू की। पता न लगने शाम लगभग साढ़े छह बजे पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सीओ बिधूना अशोक कुमार व थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच नाबालिग की खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह लगभग सात बजे ग्रामीणों ने नौसारा से लगभग 12 किलोमीटर दूर बंबा में एक शव बहता हुए देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने किशोर का शव देखकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मामा अभिनेंद्र ने शव की शिनाख्त अपने भांजे सागर के रूप में की। घर में सागर सबसे बड़ा था। उससे छोटे तीन भाई अभय, रोहन, शनि व एक बहन है। बेटे की मौत से भाई बहन समेत मां निशा का रो-रोकर बुरा हाल था। क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें