अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव अंबरपुर में किशोर की सांप के डसने से मौत हो गई।
गांव अंबरपुर निवासी हाकिम सिंह का पुत्र विकास (10) रविवार शाम लगभग छह बजे घर के अंदर कमरे में गया। तभी वहां सांप ने डस लिया। उसकी चीख सुनकर बड़ी बहन रिया दौड़कर पहुंची और सांप को देखकर शोर मचाया। जब तक परिजन पहुंचते सांप रेंगकर चला गया।
परिजन उसे लेकर सीएचसी अजीतमल पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उिसे सैफई रेफर कर दिया, लेकिन सैफई पहुंचते से पहले ही किशोर की सांसे थम गईं। परिजनों ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व हाकिम की पत्नी को भी इसी कमरे में सांप ने डस लिया था। उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। (संवाद)