औरैया। जिला अस्पताल में सोमवार शाम परिजनों ने एक किशोरी को भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद संदिग्ध मौत पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
खानपुर निवासी भूरेखान की पुत्री फरहीन (17) को शाम को परिवार के अरमान ने हालत बिगड़ने पर भर्ती कराया था। मृतका के गले में चोट के निशान थे। परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि फरहीन दोपहर बाद खेतों की तरफ गई थी। लौटने पर गश खाकर गिर गई।
हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लेकर आए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता
चल सकेगा।