फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिजली खंभे में उतरे करंट से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। खेत में पानी लगाने के लिए जीन पाइप बिछा रहे किशोर की पास में लगे बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

उजीतिपुर गांव निवासी दिव्यांग गजेंद्र का बेटा शिवकांत (16) राधा बल्लभ इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्रा था। परिवार में मां पप्पी देवी, दो भाई और तीन बहने हैं। परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम को वह अपने खेत पर गेहूं की फसल में पानी लगाने गया था।
पानी के लिए पास के तालाब पर रखे इंजन से खेतों तक जीन की पाइप लाइन बिछाने के दौरान उसका पैर फिसल गया। तालाब में गिरने से बचने के लिए उसने पास में लगे बिजली के खंभा पकड़ लिया। इससे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें