फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एचटी लाइन में सरिया छूने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना।
कुदरकोट में बिधूना-भरथना मार्ग पर निर्माणाधीन नाले में काम रहे एक किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक निर्माण के लिए सरिया लेकर जा रहा था। तभी ऊपर से गुजरी एचटी लाइन में सरिया छू गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने मामला शांत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने ठेकेदार व कार्यदायी संस्था के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव पटियात निवासी करन सिंह का पुत्र दिव्यांशु (17) बुधवार को कुदरकोट में बिधूना-भरथना मार्ग पर एनएच-19ए के निर्माणाधीन नाले में मजदूरी करने गया था।काम के दौरान दोपहर लगभग तीन बजे दिव्यांशु सरिया लेकर जा रहा था। तभी नाले के ऊपर से निकली एचटी लाइन में सरिया छू गया। जिससे दिव्यांशु करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद राज मिस्त्री अखिलेश निवासी रामपुर खास व अन्य साथियों ने डंडे से किसी तरह उसे सरिया से अलग किया और अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। किशोर का मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने कार्य में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। मौके पर पुलिस भी जा पहुंची।
पिता करन सिंह ने नाले का काम करा रही कंपनी व मेट के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया हैं।
करंट लगने युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिल गई है, जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
- मूलेंद्र सिंह, कुदरकोट थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें