फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शिक्षक चौपाल में अभिभावकों को बताएंगे बच्चों के शिक्षा का स्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। परिषदीय स्कूल में पंजीकृत बच्चों को भाषा व गणित में दक्ष करने के साथ निपुण भारत अभियान लक्ष्य पूरा करने के लिए अब अभिभावकों का सहयोग लिया जाएगा। प्रति माह तीन गांवों में शिक्षा चौपाल लगेगी। इस योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए बच्चों की शैक्षिक प्रगति से अभिभावकों को अवगत कराया जाएगा।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ उद्देश्यों के समुदाय, अभिभावकों व विद्यालय प्रबंध समिति को अवगत कराते हुए सक्रिय सहभागिता भी सुनिश्चित करने के लिए गांव में शिक्षा चौपाल आयोजित की जाएगी। चौपाल में अभिभावक व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। चौपाल में अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति बताते हुए उनसे सुझाव लेते हुए उसे क्रियान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी ब्लॉक क्षेत्र में प्रति माह कम से कम तीन गांव में शिक्षा चौपाल आयोजित होगी। शिक्षा चौपाल के दौरान शिक्षकों, अभिभावकों व विद्यालय प्रबंंध समिति के सदस्यों को जागरूक करते हुए अपने विद्यालय को निपुण बनाने की स्पष्ट समय सीमा निर्धारित की जाएगी। शिक्षा चौपाल में निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, अभिभावकों व विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन




सभी बीईओ को शिक्षा चौपाल आयोजन करने का निर्देश देते हुए एआरपी को प्रचार-प्रसार कर एआरपी को रिपोर्ट देने को कहा गया है। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने व उनके शैक्षिक संवर्धन को बढ़ाने के लिए योजना संचालित की जा रही है। - अनिल कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें